Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News चिरंतन भट्ट के लिए चुनौतीपूर्ण ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’

चिरंतन भट्ट के लिए चुनौतीपूर्ण ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’

0
512

चेन्नई। संगीतकार चिरंतन भट्ट ने आगामी तेलुगु फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कृष से हाथ मिलाया है।

Gautamiputra Satakarni 001

चिरंतन ने आईएएनएस से कहा, “हम अभी धुनों पर विचार कर रहे हैं। मैं ‘कंचे’ के बाद कृष के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मजेदार रहेगा क्योंकि वह ऐसे निर्देशक हैं जो जानते हैं कि उन्हें वास्तव में क्या चाहिए। उन्हें संगीत का अच्छा ज्ञान है, जिससे मेरा काम आसान हो जाएगा।”

Chirrantan Bhatt

उन्होंने कहा, “कंचे की तरह ही यह भी एक ऐतिहासिक फिल्म होगी। इसका अर्थ है कि मुझे अपनी पसंद के किसी भी वाद्य का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्रता नहीं होगी और मुझे ज्यादातर धुनों पर ही निर्भर रहना होगा। प्रयोग करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं होने को लेकर मैं शिकायत नहीं कर रहा। मुझे फिर भी अच्छा संगीत देना होगा और इसी कारण इस फिल्म में काम करना चुनौतीपूर्ण और मजेदार होगा।”

फिल्म सतावाहन साम्राज्य के एक गुमनाम शासक पर आधारित है।

-आईएएनएस