Saturday, March 28, 2026
Home Music/News रहमान ने फिलिप ग्लास से की मुलाकात

रहमान ने फिलिप ग्लास से की मुलाकात

0
275

मुंबई। संगीतकार ए.आर.रहमान को न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर संगीतकार फिलिप ग्लास से मुलाकात करने का मौका मिला।

रहमान फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अपने संगीत के लिए दो ऑस्कर जीत दुनिया के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। रहमान ने फेसबुक पर फिलिप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “आज (रविवार) को न्यूयॉर्क शहर में मशहूर फिलिप ग्लास से मुलाकात सम्मानित करने वाली थी।”

फिलिप ग्लास ने ‘कुंडुन’, ‘द ऑव्र्स’ और ‘नोट्स ऑन ए स्कैंडल’ जैसी फिल्मों में अपनी संगीत की धुनों से दर्शकों को रोमांचित किया है। (आईएएनएस)