Saturday, April 11, 2026
Home Music/News Indian Idol 3 फेम अमित पॉल का पहला अलबम जल्‍द

Indian Idol 3 फेम अमित पॉल का पहला अलबम जल्‍द

0
546

नई दिल्ली। गायक अमित पॉल को लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो ‘इंडियन ऑइडल’ के तीसरे संस्करण में दूसरा स्थान हासिल हुआ था। उन्हें अपने पहले अलबम की रिलीज का इंतजार है। अमित करीब तीन साल तक संगीत जगत से दूर थे और अब वह इसमें वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

गायक ने आईएएनएस को बताया, “मैं अरुणाचल प्रदेश में था। फिर गुवाहाटी और उसके बाद देश के अन्य हिस्सों में गया। मैंने काफी यात्रा की। मैंने हिंदी में अपनी अल्बम के बनाने का फैसला लिया। यह मेरी पहली अल्बम होगी। आशा है कि यह अक्टूबर तक आ जाए।”

Amit Paul Singer

मेघालय के रहने वाले अमित ने कहा, “अल्बम की रिलीज से पहले हमें कई सारी चीजें करनी हैं। यह गीत रोमांटिक गीत होना चाहिए।”

हिंदी फिल्मों के लिए अधिक गीत गाने के बारे में पूछे जाने पर अमित ने कहा, “निश्चित तौर पर मैं बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहूंगा। मेरी अल्बम के बाद मुझे कई फिल्म भी मिलेंगे। देखते हैं।”

-आईएएनएस