Monday, April 13, 2026
Home Music/News हिन्दी हरियाणवी ‘भंग रगड़के’ सुना या नहीं ?

हिन्दी हरियाणवी ‘भंग रगड़के’ सुना या नहीं ?

0
179

Lal rang Randeep Hooda

मुम्‍बई। ‘सरबजीत’ अभिनेता रणदीप हुड्डा हरियाणवी छोरे के रंग में नजर आने हैं। उनकी अगली फिल्‍म ‘लाल रंग’ है, जिसका ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। मगर, इस फिल्‍म के एक गीत ‘भंड रगड़के’ का टीजर जारी हो चुका है।

इस टीजर में तूंबी का इस्‍तेमाल बेहतरीन तरीके से किया गया है, जो विजय यमला ने बजाई है। गायक विकास कुमार और विपिन पटवा की आवाज में ‘भंग रगड़के’ गीत काफी मस्‍त है। गीतकार मांगे राम कोच ने हरियाणवी और हिन्‍दी भाषा बेहतरीन इस्‍तेमाल किया है। गीत का संगीत विपिन पटवा द्वारा ही तैयार किया गया है।

रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्‍म ‘लाल रंग’ का निर्देशन सय्यद अहमद अफजल द्वारा किया गया है। रणदीप हुड्डा टीजर में काफी जंच रहे हैं। हालांकि, टीजर से आपको गुड्डू रंगीला की याद आ सकती है।