Monday, March 23, 2026
Home Music/News रॉक ऑन 2 के नये गाने में नजर आएगा असली मैजिक बैंड

रॉक ऑन 2 के नये गाने में नजर आएगा असली मैजिक बैंड

0
187

मुंबई। हाल में फिल्‍म ‘रॉक ऑन-2’ के एक विशेष गाने ‘यू नो व्हाट आई मीन’ की शूटिंग मुकम्‍मल की गई और इस गाने के वीडियो में असली ‘मैजिक बैंड’ दिखाई देगा।

जानकारी के अनुसार मुंबई के मढ़ आइलैंड में शूट किए गए इस गाने को कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है।

अभिनेता फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और ल्यूक कीनी पिछली फिल्म की तरह उसी अंदाज में परफॉर्म करेंगे।

Rock On 2 005

इस नये गाने को एक कैथोलिक शादी में शूट किया गया है, जिसमें पुराना मैजिक बैंड परफॉर्म करेगा। ‘यू नो व्हाट आई मीन’ गाना शंकर एहसान लॉय टीम ने तैयार किया है।

फिल्‍मकार शुजात सौदागर के निर्देशन में बनी फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस