Tuesday, April 14, 2026
Home Music/News गायक मीका सिंह को जमानत मिली

गायक मीका सिंह को जमानत मिली

0
281

नई दिल्ली। हमले के एक मामले में आरोपी बॉलीवुड और पंजाबी गायक मीका सिंह को गुरुवार को यहां एक अदालत ने जमानत दे दी। मीका महानगर दंडाधिकारी सुजीत सौरभ के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने मीका को 20,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानती राशि भरने को कहा।

मीका ने ट्वीट के जरिए बताया, “आज (गुरुवार को) मुझे जमानत देने के लिए मैं अदालत का आभारी हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और हमेशा रहूंगा।”

Mika Singh
अदालत एक डॉक्टर की शिकायत पर सुनवाई कर रही है। डॉक्टर का आरोप है कि यहां इंदरपुरी इलाके में अप्रैल 2015 में एक लाइव संगीत कॉन्सर्ट के दौरान गायक ने उन्हें चांटा मारा था।

मीका पर जानबूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, मीका ने इन आरोपों से इंकार किया है।

-आईएएनएस