Tuesday, March 24, 2026
Home Music/News ‘ट्रेलर’ से कहीं ज्‍यादा प्रभावशाली है मिर्जिया का Tittle Track

‘ट्रेलर’ से कहीं ज्‍यादा प्रभावशाली है मिर्जिया का Tittle Track

0
220

मुम्‍बई। निर्माता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा पंजाब की बेहद लोकप्रिय प्रेम कथा मिर्जा साहिबां से प्रभावित फिल्‍म ‘मिर्जिया’ लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म मिर्जिया का ट्रेलर बहुत पहले रिलीज हुआ था। मगर, इसका टाइटल ट्रैक आज रिलीज किया गया।

Mirzya Track Song

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर पर फिल्‍माए गए टाइटल ट्रैक मिर्जिया का संगीत शंकर एहसान लॉय ने तैयार किया है। एक लाजवाब संगीत के लिए शंकर एहसान लॉय को बधाई देना बनता है।

गुलजार के लिखे एक एक बोल को दलेर महेंदी, पाकिस्‍तानी लोक गायक सैन जहूर, अख्‍तर चिन्‍नल, और नूर बहनों ने जीवित कर दिया। सैन जहूर की आवाज इस गीत के लिए शत प्रतिशत सही चुनाव है। उनसे बेहतर इस तरह के गीत को कोई नहीं गा सकता। हर्षवर्धन कपूर की डेब्‍यु फिल्‍म मिर्जिया 7 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही है।