Thursday, March 26, 2026
Home Music/News Oye Hoye! सुप्रीयो को फ्लाईट में लव हुआ

Oye Hoye! सुप्रीयो को फ्लाईट में लव हुआ

0
272

मुम्‍बई। जी हां। गायक से मोदी सरकार में शहरी विकास राज्यमंत्री बने बाबुल सुप्रियो को हवा में उड़ते उड़ते पहली नजर में प्‍यार हो गया।

जब सुप्रीयो से पूछा गया कि वे दो साल से एयरहोस्टेस को डेट कर रहे थे, तो सुप्रीयो ने हंसाते हुए कहा, हां आप कह सकते हैं कि मैं डेट कर रहा था यदि मंत्री को डेट करने की आज्ञा है।

babul supriyo
दरअसल, हाल में ही बाबुल ने एक एक एयरहोस्टेस के साथ सगाई की है। और बाबुल सुप्रीयो 9 अगस्‍त को पूरे धूम धड़ाके के साथ शादी करने जा रहे हैं। दिल्‍ली में आयोजित होने वाली इस शादी में पंजाबी और बंगाली दोनों तरह के माहौल देखने को मिलेंगे, क्‍योंकि सुप्रीयो की एयर होस्टेस मंगेतर रचना शर्मा पंजाबी हैं और जालंधर शहर से संबंध रखती हैं।

अपनी लव स्‍टोरी के बारे में कहते हैं कि उनकी मुलाकात रचना से फ्लाइट में ही हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच काफी सारी बातें हुई। एक अनजान से मिलना और उसका दीवाना हो जाना पर सुप्रीयो कहते हैं कि ऐसा लगता है जैसे पहले ही कोई पटकथा लिखकर बैठा हो।

मुलाकात के दौरान रचना शर्मा और बाबुल सुप्रीयो ने एक दूसरे नंबर बदले। बस 2014 से शुरू हुई लव स्‍टोरी सगाई में बदल चुकी है और जल्‍द शादी में बदलेगी। हालांकि, आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो की पहली शादी से उन्हें एक बेटी है और वे तलाकशुदा हैं।