Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News संगीतकार राज महाजन बेस्‍ट कंपोजर अवार्ड 2017 से सम्‍मानित

संगीतकार राज महाजन बेस्‍ट कंपोजर अवार्ड 2017 से सम्‍मानित

0
219

नई दिल्‍ली। बिग बॉस 10 के संभवत: प्रतियोगियों में शुमार रह चुके संगीतकार राज महाजन को गुरू-शिष्य सम्मान समारोह- 2017 में बेस्‍ट कंपोजर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कला-जगत के प्रतिष्ठित सम्मान ‘गुरू-शिष्य सम्मान समारोह- 2017’ समारोह का आयोजन स्‍थानीय शांति पैलेस में किया गया था।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए संगीतकार और मोक्ष म्‍यूजिक के संस्‍थापक राज महाजन ने कहा, ‘संगीत एक विद्या है, जिसे जितना अर्पित किया जाए, उतनी ही फलित होती है। मैं संगीत में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं क्‍योंकि बदलाव प्रकृति का नियम है।’

संगीतकार ने आगे कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना है कि हमें बदलाव के साथ चलना चाहिए। मैं संगीत जगत में कदम रखने वाले नये फनकारों से भी यही कहता हूं कि आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसको निखारने के लिए मेहनत करें।’