Friday, March 27, 2026
Home Music/News विवादों में फंसी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने निगला जहर

विवादों में फंसी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने निगला जहर

0
444

नई दिल्‍ली। पिछले दिनों रागिनी गाने के कारण विवादों में फंसी हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने रविवार को जहर खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की। सपना चौधरी को नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगर और डांसर की हालत स्‍थिर बताई जा रही है।

Sapna Choudhary

मोर म्‍यूजिक कंपनी के लिए डांस और गायन का काम करने वाली सपना चौधरी ने कुछ दिन पहले रागिनी गायी थी और दलित समाज के लोगों ने सपना चौधरी का विरोध किया था। इस मामले को नवाब सतपाल तंवर की तरफ से सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव के सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/B8a2SSJCtOM” frameborder=”0″ allowfullscreen></iframe>

कुछ दिन पहले अपना पक्ष रख चुकी सपना चौधरी के आत्‍महत्‍या करने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने कहा कि जो रागिनी उसने गायी, वो 40 साल पहले पंडित जगदीश चंद्र ने लिखी थी। मगर, लोग मेरे पीछे क्‍यों पड़ रहे हैं।