Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News सोनी म्यूजिक को मिले ‘डियर जिंदगी’ के संगीत राइट्स

सोनी म्यूजिक को मिले ‘डियर जिंदगी’ के संगीत राइट्स

0
272

मुंबई। सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट को गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के संगीत अधिकार मिल गए हैं।

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, श्रीदेवी की ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के बाद ‘डियर जिंदगी’ शिंदे की दूसरी फिल्म है और इसका संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।

Dear zindgi first look

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, धर्मा प्रोडक्शंस और होप प्रोडक्शंस के बैनर तले गौरी खान, करण जौहर और आर बाल्की द्वारा निर्मित फिल्म में आलिया भट्ट, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अली जफर और अंगद बेदी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ 25 नवंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस

चलते चलते…
श्रीदेवी अभिनीत फिल्‍म इंग्‍लिश वंग्‍लिश का एक गाना सुनिये