Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News फिल्‍म सांसें का तुम जो मिले गाना रिलीज, छू लेगा दिल को

फिल्‍म सांसें का तुम जो मिले गाना रिलीज, छू लेगा दिल को

0
537

मुंबई। रजनीश दुग्‍गल और सोनारिका भदौरिया अभिनीत हॉरर रोमांटिक फिल्‍म सांसें का तुम जो मिले गाना रिलीज हो चुका है।

saansein-film

फिल्‍मकार राजीव आर रुइया निर्देशित फिल्‍म सांसें का नया गाना तुम जो मिले गीतकार कुमार ने लिखा है, जिसको संगीतबद्ध विवेक कर ने किया है।

इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है। रजनीश दुग्‍गल और सोनारिका भदौरिया पर फिल्‍माया गया तुम जो मिले गाना बेहतरीन है। इसका संगीत भी जबरदस्‍त है। बोल तो बेहतरीन हैं हीं।

हालांकि, गीत के बोल शुरूआत में अलग और बीच में अलग पड़ जाते हैं, शुरू में महबूब को संबोधन है, तो बीच में रब को शिकवा किया जा रहा है।

और भी बेहतर होता यदि ऐसा होता –

हम जो मिले पल दो पल के वास्‍ते
रब्‍बा जुदा किये क्‍यों दिल के रास्‍ते

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।