Thursday, March 26, 2026
Home Music/News Dance Beat! ‘साडी रेल गड्डी’ रिलीज, तूतक तूतक तूतियां से

Dance Beat! ‘साडी रेल गड्डी’ रिलीज, तूतक तूतक तूतियां से

0
271

मुम्‍बई। अभिनेता सोनू सूद औ प्रभुदेवा अभिनीत हिन्‍दी फिल्‍म तूतक तूतक तूतियां का पहला गाना साडी रेल गड्डी रिलीज हो चुका है। एक पुराने पंजाबी सुपरहिट गाने के नए संस्‍करण में सोनू सूद, प्रभुदेवा और ईशा गुप्‍ता थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

sonu-sood-002

7 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही सोनू सूद निर्मित फिल्‍म तूतक तूतक तूतियां के इस गाने को शब्‍बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को पंजाबी गायक नवराज हंस और स्‍वाती शर्मा ने गाया है। गाने में प्रभुदेवा के साथ साथ सोनू सूद नृत्‍य भी सराहनीय है। गुरिंदर सहगल का संगीत काफी बेहतरीन है।

उम्‍मीद है कि तूतक तूतक तूतियां फिल्‍म का यह नया गाना साडी रेल गड्डी फिल्‍म बार बार देखो के काले चश्‍मे की तरह लोगों को पसंद आएगा। पंजाबी गानों को फिल्‍मों में डालने का चलन तेजी के साथ बढ़ रहा है।