Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas एमी जैक्‍सन ने कुत्‍ते को भी बताया men!

एमी जैक्‍सन ने कुत्‍ते को भी बताया men!

0
249

मुंबई। फ्रेंच रेस्‍तरां के मालिक के साथ प्रेम संबंध की अफवाहों पर चुप्‍पी तोड़ते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने कहा कि पिता और कुत्ते को छोड़कर उनके जीवन में कोई पुरुष नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय अभिनेत्री एमी जैक्सन का नाम अंतर्राष्ट्रीय गायिका शेरिल कोल के पूर्व पति जीन बर्नार्ड फर्नाडीज-वर्सिनी के साथ जोड़ा जा रहा है।

Amy Jackson 003
रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक, एमी को लंदन में फ्रेंच रेस्तरां के मालिक के साथ देखा गया था। वह एक लक्जरी होटल से जाते हुए साथ में फोटो क्लिक करा रहे थे और डिनर तक किया।

इससे पहले दोनों की मुलाकात कान फिल्म समारोह में हुई थी और कुछ सप्‍ताह पहले जीन बर्नार्ड ने कहा था कि वह एक नए रहस्यमय औरत को देख रहे थे।

अक्षय कुमार के साथ सिंह इज बिलिंग में नजर आई एमी जैक्‍सन ने इस मामले में चुप्‍पी तोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में मेरे पिता और मेरे कुत्ते पेबलो को छोड़कर कोई पुरुष नहीं है।”

एमी जैक्‍सन इस साल तमिल फिल्‍म थेरी में नजर आई थी, जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा व्‍यवसाय किया है और इसके हिन्‍दी रीमेक की बातें चल रही हैं।

-आईएएनएस