Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas ‘बोगन’ में संत बनेंगे अरविंद स्वामी!

‘बोगन’ में संत बनेंगे अरविंद स्वामी!

0
253

चेन्नई | अभिनेता अरविंद स्वामी कथित तौर पर आगामी तमिल फिल्म ‘बोगन’ में संत का किरदार निभाएंगे। इसमें जयराम रवि प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में अरविंद संत का किरदार निभा रहे हैं। उनके और रवि के बीच की शूटिंग अंडमान द्वीप समूह में होगी।”

arvind swami dear Dad

फिल्म की शूटिंग अगले महीने अंडमान में होगी, जबकि वर्तमान में यहां कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की जा रही है।

लक्ष्मण द्वारा निर्देशित फिल्म में हंसिका मोटवानी और अक्षरा गौड़ा जैसे सितारे हैं। लक्ष्मण के साथ रवि दूसरी बार काम कर रहे हैं। (आईएएनएस)