Sunday, March 29, 2026
Home Regional Cinemas Blast! रेणु देसाई की नजर में पवन कल्‍याण इस दर्जे के पति

Blast! रेणु देसाई की नजर में पवन कल्‍याण इस दर्जे के पति

0
1148

हैदराबाद। हाल ही में सुपर स्‍टार पवन कल्‍याण की पूर्व पत्‍नी और अभिनेत्री रेणु देसाई द्वारा दिए एक विशेष इंटरव्‍यू के कुछ अंश सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री ने अपने वैवाहिक निर्णय को आवेगी करार दिया।

आईड्रीम मीडिया के साथ विशेष बातचीत करते हुए रेणु देसाई ने कहा, ‘मैं बहुत आवेगी हूं। मैं बहुत सारे फैसले आवेग में आकर करती हूं, कुछ भयानक चीजें हो जाती हैं, जिनके लिए मुझे बाद में पछतावा होता है।’

इंटरव्‍यू में अभिनेत्री रेणु देसाई ने कहा, ‘मैं अपनी इस आदत को बदलना चाहती हूं।’ अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘सुपर स्‍टार पवन कल्‍याण के साथ विवाह करना भी आवेगी निर्णय था।’

इतना ही नहीं, इंटरव्‍यू के दौरान अभिनेत्री रेणु देसाई ने पवन कल्‍याण को औसत पति और बेहतर पिता, अभिनेता व राजनेता करार दिया।

गौरतलब है कि रेणु देसाई ने पवन कल्‍याण के साथ साल 2009 में शादी की थी और साल 2013 में तलाक ले लिया था।

हालांकि, रेणु देसाई और पवन कल्‍याण पहले से लिव इन रिलेशनशिप में थे और रेणु देसाई ने 2004 में पवन कल्‍याण के पहले बच्‍चे को जन्‍म दिया था।