Thursday, March 26, 2026
Home Latest News भोजपुरी एक्शन ड्रामा डमरू का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर रिलीज होते ही...

भोजपुरी एक्शन ड्रामा डमरू का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाई धूम

0
1121

मुम्बई। भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव अभिनीत फिल्म डमरू का ट्रेलर शुक्रवार को देश की स्थापित म्‍यूजिक कंपनी वीनस की ओर से खुद के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया। डमरू के ट्रेलर को रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही लाखों लोगों ने देखा और पसंद बटन दबाकर अपनी राय जाहिर की।

प्रदीप के शर्मा निर्मित फिल्म डमरू में खेसारीलाल यादव के साथ याशिका कपूर लीड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में खेसारीलाल यादव शिव भक्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म डमरू अन्य भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी से अलग नजर आ रही है। फिल्म डमरू में धार्मिक और रोमांटिक रंग शामिल हैं। खेसारीलाल यादव के साथ याशिका कपूर जंच रही हैं और ट्रेलर का संपादन भी काफी अच्छा है।

ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि फिल्म निर्देशक रजनीश मिश्रा बॉक्स आॅफिस पर नयी कहानी लिखेंगे। हालांकि, रजनीश मिश्रा दर्शकों को संतुष्ट करने में कितने सफल होते हैं, यह तो आने वाला कल ही बताएगा।

फिल्म डमरू का ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि फिल्म निर्देशन पर दक्षिण भारत और बॉलीवुड की फिल्म निर्देशन शैली का जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। बता दें कि फिल्म डमरू का पोस्ट प्रोडक्शन काम प्रकाश झा के स्टूडियो में हुआ है।

फिल्म डमरू को होली के बाद रिलीज करने की योजना है। फिल्म निर्माता डमरू को देश भर में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही साथ, फिल्म डमरू को बड़े मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज किया जाएगा।