Friday, September 25, 2026
Home Regional Cinemas धनुष ने ‘पावर पांडी’ फर्स्‍ट लुक के साथ किया बड़ा खुलासा

धनुष ने ‘पावर पांडी’ फर्स्‍ट लुक के साथ किया बड़ा खुलासा

0
219

चेन्नई। पिछले दिनों अपने सुपरस्‍टार सुसर रजनीकांत के साथ बतौर निर्माता फिल्‍म बनाने की घोषणा कर चुके अभिनेता धनुष ने बुधवार को अपनी अगली तमिल फिल्‍म पावर पांडी का पोस्‍टर रिलीज करने के साथ एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

जी हां। अभिनेता-निर्माता धनुष अब आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ से निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। धनुष ने फिल्म ‘पावर पांडी’ का पहला पोस्टर जारी किया। इस फिल्‍म में राजकिरण मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं।

एक बयान में कहा गया, “हमें यह जानकारी देने में खुशी हो रही है कि धनुष निर्देशक की भूमिका में उतर आए हैं। वह वंडरबार फिल्मस के तहत फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण करेंगे। जहां रजनीकांत छोटी भूमिका में दिखेंगे वहीं अभिनेत्रियां प्रसन्ना और छाया सिंह महत्वपूर्ण किरदारों को निभाती दिखेंगी।”

Power Pandi

फिल्म के पोस्टर में कलाकार बाइकर्स के रूप में नजर आ रहे हैं। सीन रोल्डन को धुनों की रचना और सेल्वाराज को छायांकन के लिए अनुबंधित किया गया है।

फिल्म के बाकी कलाकारों का चुनाव भी जल्द ही किया जाएगा। अभिनय के मोर्चे पर धनुष गैंगस्टर पर आधारित फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, साथ ही वह ‘थोडारी’ और ‘कोडी’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। -आईएएनएस