Friday, March 27, 2026
Home Latest News श्रुति हासन की छोड़ी फिल्म संघमित्रा में नजर आएगी दिशा पाटनी!

श्रुति हासन की छोड़ी फिल्म संघमित्रा में नजर आएगी दिशा पाटनी!

0
325

मुम्बई। फिल्म निर्देशक सुंदर सी प्रस्तावित और निर्देशित फिल्म संघमित्रा में एमएस धोनी द अनटोल्ड गर्ल दिशा पाटनी नजर आएंगी।

बता दें कि कांस फिल्म फेस्टीवल 2017 में तमिल फिल्म संघमित्रा का पोस्टर रिलीज करने के बाद अचानक श्रुति हासन ने तारीखों की समस्या का हवाला देते हुए खुद को फिल्म से अलग कर लिया था।

पोस्‍टर जारी करने के बाद संगमित्रा से अलग हुईं श्रुति हासन, जानिये, क्‍यों?

हुस्न कली श्रुति हासन द्वारा फिल्म छोड़े जाने के बाद फिल्म संघमित्रा के लिए हंसिका मोटवानी से भी संपर्क किया गया था। मगर, किसी कारणवश बात ​सकारात्मक बिंदू पर खत्म न हो सकी।

अब ख़बर है कि सुंदर सी अपनी एतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म संघमित्रा को इंटरनेट सनसनी और फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ बनाएंगे। फिल्म संघमित्रा की शूटिंग दिसंबर महीने में शुरू होने की संभावना है।

सुंदर सी इस समय Kalakalappu2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जैसे ही इसकी शूटिंग खत्म होती है। सुंदर सी संघमित्रा की शूटिंग शुरू करेंगे।