Tuesday, September 22, 2026
Home Latest News नंदमुरी बालकृष्ण की 101वीं फिल्‍म का नाम ‘पैसा वसूल’

नंदमुरी बालकृष्ण की 101वीं फिल्‍म का नाम ‘पैसा वसूल’

0
455

हैदराबाद। फिल्‍म अभिनेता नंदमुरी बालकृष्‍ण के जन्‍मदिन (10 जून) से ठीक एक दिन पहले उनकी आगामी फिल्‍म का शीर्षक घोषित कर दिया गया है।

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्‍ण की 101वीं फिल्‍म का निर्देशन पुरी जगन्‍नाथ कर रहे हैं, और फिल्‍म का नाम पैसा वसूल रखा गया है।

ख़बर है कि इस फिल्‍म के लिए उस्‍ताद, जय बालाय्या, टेढ़ा सिंह जैसे टाइटल सोचे गए थे, लेकिन, निर्माता निर्देशक कुछ पहली बार में ही पकड़ में आए, ऐसा नाम चाहते थे।

राम चरण और सामंथा अभिनीत फिल्‍म का शीर्षक घोषित

इस फिल्‍म में नंदमुरी बालकृष्‍ण एक डॉन की भूमिका अदा कर रहे हैं, इसलिए निर्माता निर्देशक को पैसा वसूल टाइटल ही ज्‍यादा पसंद आया। यह फिल्‍म सितंबर अंत में रिलीज होने की संभावना है।

एनबीके के प्रशंसक उनके पोस्‍टरों को देखकर गदगद हो उठे हैं। एनबीके प्रशंसक दूसरे तेलुगू स्‍टार के पोस्‍टरों को साथ एनबीके पोस्‍टरों की तुलना करने पर लगे हुए हैं। अभिनेता की पिछली फिल्‍म गौतमीपुत्र सातकर्णी थी, जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया।