Sunday, March 22, 2026
Home Latest News फिल्‍म स्‍पाइडर के टीजर में दिखा महेश बाबू का स्‍वैग

फिल्‍म स्‍पाइडर के टीजर में दिखा महेश बाबू का स्‍वैग

0
373

मुम्‍बई। दक्षिण भारतीय सुपर स्‍टार महेश बाबू की अगली फिल्‍म स्‍पाइडर की हल्‍की सी मोशन झलक रिलीज हो चुकी है।

फिल्‍मकार एआर मुरुगदॉस निर्देशित फिल्‍म स्‍पाइडर की हल्‍की सी झलक, जो 31 मई को रिलीज की गई, में महेश बाबू का स्‍वैग और तकनीकी पक्ष जबरदस्‍त है।

महेश बाबू और राकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्‍म स्‍पाइडर दश्‍हरे पर रिलीज होगी। हालांकि, पहले चर्चा थी कि फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

फिल्‍म स्‍पाइडर को तमिल और तेलुगू के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जा सकता है। फिल्‍म स्‍पाइडर का बजट 110 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है।

छोटे पर्दे पर दक्षिण भारतीय हिंदी में डब की फिल्‍मों का खूब पसंद किया जा रहा है और जो दक्षिण भारत के सुपर स्‍टार टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं, उनमें महेश बाबू भी शामिल हैं।