अजय देवगन के साथ ​हिन्दी फिल्म जगत में कदम रखेंगी कीर्ति

0
339

हैदराबाद। ख़बर है कि कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ डेब्यु करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे, जो बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मशहूर भारतीय फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित फिल्म में अजय देवगन और कीर्ति सुरेश की नई नवेली जोड़ी देखने को मिलेगी।

इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई, दिल्ली, लखनउ, कोलकाता, जकार्ता और मेलबर्न में होने वाली है।

महानति के बाद से कीर्ति सुरेश की मांग तेजी के साथ बढ़ी है। सुनने में आया है कि कीर्ति सुरेश को नगेश कुकुनूर की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए पसंद किया जा चुका है।

इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म में भी अहम किरदार अदा करती नजर आएंगी।