Saturday, April 18, 2026
Home Gossip/News एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट!

एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट!

0
297

मुम्बई। राजी और गल्ली बॉय की अपार सफलता के बाद आलिया भट्ट के सितारे बुलंद हैं। सुनने में आया है कि बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म रामा रावणा राज्यम में आलिया भट्ट अहम किरदार अदा करने जा रही हैं।

बता जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एस राजामौली ने आलिया भट्ट को साइन कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होने में समय लगेगा। इस फिल्म का निर्माण डीवीवी दन्या करेंगे।

हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म का मुहूर्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर एस राजामौली के करीबी अभिनेता प्रभास, राणादग्गुबाटी समेत कई अन्य ​सिने हस्तियां उपस्थित हुईं।

इस फिल्म का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसकी कहानी के केंद्र में 1920 का जमाना देखने को मिलेगा।