Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas महेश बाबू की ‘ब्रह्मोत्सवम’ होगी 20 को रिलीज

महेश बाबू की ‘ब्रह्मोत्सवम’ होगी 20 को रिलीज

0
656

चेन्नई। अभिनेता महेश बाबू अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत अडाला ने किया है।

फिल्म के ऑडियो लॉन्च के अवसर पर अभिनेता महेश बाबू ने फिल्म में देरी होने की खबरों का खंडन किया और कहा कि फिल्‍म अपनी पूर्व निश्‍चित की तारीख़ पर रिलीज होगी।

Brahmotsavam
‘ब्रह्मोत्सवम’ अडाला की ‘सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु’ की तरह ही एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु, प्रणिता सुभाष और रेवती भी हैं।

फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और अब तक 130,881 लोग देख चुके हैं। फिल्‍म ट्रेलर में अभिनेता महेश बाबू सामंथा और काजल दोनों के साथ इश्‍क लड़ाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्माण पीवीपी सिनेमा ने किया है और इसका संगीत मिकी जे. मेयर ने दिया है।

– आईएएनएस