Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News अभिनेत्री पारुल यादव ने शुरू की क्‍वीन रीमेक की शूटिंग

अभिनेत्री पारुल यादव ने शुरू की क्‍वीन रीमेक की शूटिंग

0
255

हैदराबाद। फिल्‍म अभिनेत्री पारुल यादव ने कन्‍नड़ फिल्‍म बटरफ्लाई, जो कंगना रनौट अभिनीत फिल्‍म क्‍वीन का रीमेक है, की शूटिंग आरंभ कर दी है। दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस फिल्‍म की शूटिंग पारुल यादव ने अपने 35वें जन्‍मदिवस के मौके पर शुरू की।

फिल्‍मकार रमेश अरविंद निर्देशित फिल्‍म बटरफ्लाई को लेकर पारुल यादव काफी रोमांचित हैं। अभिनेत्री पारुल यादव ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘और ऐसे शुरू हुआ, मेरे जन्‍मदिवस पर बटरफ्लाई फ्लोर पर आई। मैं अपने अंदर की क्‍वीन को खोजने के लिए रोमांचित हूं।’

बता दें कि कन्‍नड़ फिल्‍म बटरफ्लाई में एमी जैक्‍सन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो क्‍वीन में लीसा हेडन द्वारा निभाये गए किरदार को अदा करेंगी।

उल्‍लेखनीय है कि इस साल के आरंभ में पारुल यादव पर कुछ आवारा कुत्‍तों ने हमला कर दिया था, जिसके कारण पारुल यादव बुरी तरह घायल भी हुईं थी।

Image Source : twitter.com/TheParulYadav/