Monday, April 13, 2026
Home Regional Cinemas ‘बाहुबली’ प्रभास के पास किताबों का खजाना

‘बाहुबली’ प्रभास के पास किताबों का खजाना

0
219

मुंबई। लोकप्रिय फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ में बाहुबली के किरदार से लोगों के दिलों को जीतने वाले अभिनेता प्रभास को पढ़ने का काफी शौक है और इसलिए उनके पास कई विषयों पर आधारित पुस्तकों का संग्रह है।

प्रभास ने अपने घर में एक छोटा सा पुस्तकालय बना रखा है, जहां बहुत ही किताबें हैं। उनका मानना है कि ज्ञान एक कीमती चीज है और वह अपने ज्ञान को व्यापक तौर पर बढ़ाना चाहते हैं।

अपने एक बयान में प्रभास ने कहा, “पढ़ने से आपको अपने क्षेत्र को बढ़ाने में मदद मिलती है। लंबे समय तक चलने वाली शूटिंग और अन्य प्रतिबद्धिताओं के कारण मुझे पढ़ने का ज्यादा समय नहीं मिलता, लेकिन मैं हर दिन कुछ समय निकालने का प्रयास करता हूं।”

प्रभास को हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा रहती है और इसलिए वह नए विषय खोजकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।

एस.एस. राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ में प्रभास को एक बार फिर बड़े पर्दे पर बाहुबली के रूप में देखा जाएगा। (आईएएनएस)