Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अनिल की अगली फिल्‍म का नायक अंधा

अनिल की अगली फिल्‍म का नायक अंधा

0
199

हैदराबाद। पताश और सुप्रीम जैसी एक के बाद एक हिट देने वाले निर्देशक अनिल रविपुडी ने अपनी अगली तेलुगु फिल्‍म की घोषणा कर दी है।

इस फिल्‍म में अभिनेता के रूप में अभिनेता राम पोथिनेनी नजर आएंगे। गौरतलब है कि अनिल रविपुडी ने अपनी हाल रिलीज सुप्रीम के सफलतापूर्वक 50 दिन पूरे होने की खुशी मनाते हुए अपनी अगली फिल्‍म की घोषणा की।

anil ravipudi with ram

इस फिल्‍म में अभिनेता राम पोथिनेनी एक अंधे व्‍यक्‍ति का किरदार निभाएंगे। राम पोथिनेनी ने ट्विट के जरिये कहा कि वे फिल्‍म में अंधे व्‍यक्‍ति के किरदार में हैं, लेकिन फिल्‍म पूरी तरह व्‍यावसायिक है और यह अभिनेता की 15वीं फिल्‍म होगी।

अनिल रविपुडी ने आगे लिखा, ‘मेरी अगली फिल्म में नायक अंधा होगा। कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं।’ हालांकि, टीम की अन्‍य स्‍टार का खुलासा जल्‍द किया जाएगा।