Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas तमिल में बनेगी क्‍वीन की रीमेक, तमन्‍ना भाटिया होंगी नायिका

तमिल में बनेगी क्‍वीन की रीमेक, तमन्‍ना भाटिया होंगी नायिका

0
408

चेन्नई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, विकास बहल की समीक्षकों द्वारा सराही बॉलीवुड फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल रीमेक का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह अनुभवी अभिनेत्री रेवती द्वारा निर्देशित है।

tamannaah-bhatia-005

तमन्ना ने कंगना रनौत अभिनीत फिल्म के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘जब मैंने ‘क्वीन’ देखी, तो मैं इसके रीमेक का हिस्सा बनना चाहती थी। यहां तक कि मुझे नहीं पता था कि यह दोबारा बनेगी या नहीं। ‘क्वीन’ खास इसलिए है, क्योंकि यह महिला केंद्रित फिल्म है, जिसने सफलता की सभी ऊंचाइयां हासिल की है।’

आगे कहा, ‘जब मैंने ‘क्वीन’ देखी तो खुद में एक मुक्ति का भाव महसूस हुआ और मैं इसके रीमेक पर काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। रेवती मैम इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं, इस वजह से यह मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि वह ‘देवी’ में मेरी प्रेरणा थीं।’

फिल्म के संवाद अभिनेत्री-फिल्मकार सुहासिनी मणिरत्नम देंगी। -आईएएनएस