Sunday, April 12, 2026
Home Regional Cinemas रजनीकांत की मंदरू मुगम का बनेगा रीमेक, राघव होंगे अभिनेता

रजनीकांत की मंदरू मुगम का बनेगा रीमेक, राघव होंगे अभिनेता

0
182

चेन्नई। अभिनेता-फिल्मकार राघव लॉरेंस सुपर स्टार रजनीकांत की 1982 में आई फिल्म ‘मंदरू मुगम’ का तमिल रीमेक बनाने जा रहे हैं। हालांकि, इस फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं हुआ।

raghava-lawrence

लॉरेंस ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘रजनीकांत सर की फिल्म के रीमेक में काम करना सम्मान की बात है। मैं ‘मंदरू मुगम’ के रीमेक का निर्माण करने के साथ ही इसमें अभिनय भी कर रहा हूं। मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।’

अभिनेता ने कहा, ‘फिल्म के कलाकारों का चयन होना बाकी है, और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हमने अभी तक फिल्म रिलीज की तारीख तय नहीं की है। लेकिन ‘शिवलिंग’ की रीमेक की शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना है।’

फिल्‍म ‘मंदरू मुगम’ के रीमेक में राघव लॉरेंस तीन भूमिकाओं में दिखाई देंगे। -आईएएनएस