Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas राम चरण ने शुरू की ध्रुवा की शूटिंग

राम चरण ने शुरू की ध्रुवा की शूटिंग

0
315

हैदराबाद। तेलुगु फिल्‍म ध्रुवा के नए चरण की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस शूट में अभिनेता राम चरण भी जुड़ चुके हैं। इस फिल्‍म का पिछला शूट चरण काफी दिन पहले हुआ था, जिसमें अभिनेता राम चरण शामिल नहीं हुए थे।

ram charan
सुरेंद्र रेड्डी निर्देशित फिल्‍म ध्रुवा के पहले शूट कार्यक्रम में रोजा फेम अभिनेता अरविंद स्‍वामी शामिल हुए थे, जो इस फिल्‍म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। राम चरण की को-स्‍टार राकुल प्रीत सिंह हैं।

जानकारी के अनुसार ध्रुवा तमिल हिट फिल्‍म Thani Oruvan का रीमेक है। इस फिल्‍म के लिए राम चरण ने अपने शरीर पर काफी मेहनत की है। सूत्रों के अनुसार राम चरण एक यंग एसीपी के रूप में नजर आएंगे।