Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News क्‍या प्रेमी के लिए हैदराबाद को गुडबॉय कहेंगी रश्‍मि गौतम?

क्‍या प्रेमी के लिए हैदराबाद को गुडबॉय कहेंगी रश्‍मि गौतम?

0
481

हैदराबाद। जब से सिने सुंदरी रश्‍मि गौतम ने विशाखापटनम में शिफ्ट होने की बात कही है, तब से उनकी लव लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि विशाखापटनम में रश्‍मि गौतम इसलिए शिफ्ट हो रही हैं, क्‍योंकि उनका कथित प्रेमी उस शहर में रहता है।

लेकिन, फिल्‍म अदाकारा रश्‍मि गौतम इस बात से इंकार करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी के साथ भी प्रेम संबंधों में नहीं हैं। एक समाचार पत्र से बात करते हुए रश्‍मि गौतम ने कहा, ‘मैं हैदराबाद को नहीं छोड़ रही हूं और मैं अभी टीवी कार्यक्रम कर रही हूं।’

अभिनेत्री रश्‍मि गौतम ने किया सन्‍न करने वाला खुलासा

विशाखापटनम जाने के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री रश्मि गौतम ने कहा, ‘विशाखापटनम में मेरी जड़ें हैं, मेरा परिवार है, इसलिए मैं वहां शिफ्ट होने की सोच रही हूं, जो साधारण बात है।’

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री रश्‍मि गौतम ने फिल्‍मकार ईटीवी प्रभाकर की कॉमेडी फिल्‍म साइन की है, जिसमें अभिनेत्री एक्‍टर आदि के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी।

हालांकि, पहले इस फिल्‍म में लीड अभिनेता के रूप में अल्‍लु शिरीष को लॉक किया गया था। इस फिल्‍म का निर्माण यूवी क्रिएशन्‍स और गीता आर्ट्स जैसे बड़े बैनर मिलकर कर रहे हैं। Image Source – PR Extra jabardasth