Monday, September 14, 2026
Home Regional Cinemas जॉर्जिया और तुर्की में होगी शूट साईं धर्म तेज की अगली फिल्‍म

जॉर्जिया और तुर्की में होगी शूट साईं धर्म तेज की अगली फिल्‍म

0
280

चेन्नई। तेलुगु अभिनेता साईं धर्म तेज की आगामी फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया और तुर्की में की जाएगी। जानकारी के अनुसार शूटिंग करीब एक महीने चलेगी। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

फिल्म के निर्माता नल्लमालुपु बुज्जी ने आईएएनएस को बताया, ‘कई हफ्तों तक बढ़िया विदेशी स्थलों के लिए तलाश करने के बाद हमने जार्जिया और तुर्की को चुना है। फिल्म के कुछ हिस्सों और दो गानों को करीब एक महीने तक विदेशी स्थलों पर फिल्माया जाएगा। यह शूटिंग इस महीने या अगले महीने शुरू हो सकती है।’

saidharam-tej

गोपीचंद मल्लिनेई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में साईं धर्म तेज और राकुल प्रीत सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कलाकार हैं।

फिल्म में साईं एक फैशन पत्रिका के संपादक का किरदार अदा करेंगे जबकि राकुल प्रीत एक खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। -आईएएनएस