Saturday, April 18, 2026
Home Regional Cinemas साउथ क्‍वीन समंता के साथ इश्‍क लड़ाएंगे राम चरण, लेकिन..

साउथ क्‍वीन समंता के साथ इश्‍क लड़ाएंगे राम चरण, लेकिन..

0
228

हैदराबाद। जी हां, कई शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुके अभिनेता राम चरण जल्‍द ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साउथ क्‍वीन समंता के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। लेकिन, इस बार पर्दे पर रोमांस कुछ पुराने अंदाज में होगा।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि सिने प्रेमी इस जोड़ी को रुपहले पर्दे पर पहली बार देखेंगे। इस फिल्‍म का निर्देशन सुकुमार करने जा रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘इस फिल्म के लिए वह पूरी तरह ग्रामीण बनने को तैयार हैं। दर्शक राम चरण को नए अंदाज में देखेंगे और उन्हें उनका यह अवतार भी पसंद आएगा। यह ऐतिहासिक प्रेम कहानी है।’

ना ना.. सॉरी सॉरी.. करते करते.. समंता ने स्‍वीकार किया सगाई में!

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फिल्म की नियमित शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना है। हाल ही में फिल्‍म के पोस्‍टर जारी किए गए हैं। फिल्म में जगपति बाबू द्वारा नकारात्मक भूमिका निभाने की संभावना है।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे