Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ऐश्‍वर्या की अगली फिल्‍म ‘मरियप्‍पन’ की पहली झलक रिलीज

ऐश्‍वर्या की अगली फिल्‍म ‘मरियप्‍पन’ की पहली झलक रिलीज

0
264

चैन्‍ने। पैरालम्पिक खेलों (2016) में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर बनने वाली फिल्‍म के पोस्‍टर को रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के पहले पोस्टर को अभिनेता शाह रुख खान ने पेश किया। शाह रुख खान ने अपने ट्विट में लिखा, ‘हमारे राष्ट्रीय नायक मरियप्पम थान्गावेलु की बायोपिक का पहला लुक। ऐश्वर्य आपको शुभकामनाएं।’

इस फिल्‍म का निर्देशन धनुष की पत्‍नी ऐश्वर्या रजनीकांत करने जा रही हैं। ‘मरियप्पन’ नामक बायोपिक तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय मरियप्पम के जीवन पर प्रकाश डालेगी।

मरियप्पम ने रियो डी जनेरियो 2016 के ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में ऊंची कूद में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। फिल्म में संगीत सीन रोल्डन देंगे। सिनेमेटोग्राफी वेलराज करेंगे और संवाद फिल्मकार राजू मुरुगन लिखेंगे। पोस्टर से यह भी खुलासा हुआ कि फिल्म अंग्रेजी में भी बनेगी।