Thursday, May 28, 2026
Home Regional Cinemas प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्‍म ‘व्हेंटिलेर’ का फर्स्‍ट लुक

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्‍म ‘व्हेंटिलेर’ का फर्स्‍ट लुक

0
304

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बतौर निर्माता अपनी पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का पोस्टर जारी कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फिल्‍म का पोस्टर जारी किया। पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के पोस्टर को प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा किया।

Ventilator Marathi Film

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मेहमान भूमिका में दिखेंगी। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “मेरी पहली मराठी फिल्म का पोस्टर! ‘व्हेंटिलेटर’ पर्पल पेबल पिक्चर्स को बधाई, गणपति बप्पा मोरया।”

फिल्म के पोस्टर में फन, फैमिली, एंटरटेनमेंट लिखा हुआ है। ‘व्हेंटिलेटर’ में मराठी फिल्म व थिएटर जगत के कई दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश मापुसकर ने किया है। -आईएएनएस