Friday, April 17, 2026
Home Regional Cinemas महेश बाबू की अगली फिल्म में बालाजी

महेश बाबू की अगली फिल्म में बालाजी

0
243

चेन्नई। महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में अभिनेता आर.जे. बालाजी को लिए जाने की चर्चा है। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है।

Mahesh Babu 002

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “बालाजी फिल्म में महेश के दोस्त की भूमिका में होंगे। उनका किरदार बेहद रोचक होगा, जो नायक की कई परिस्थितियों में मदद करता है।”

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।

फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये का है। इसमें राकुल प्रीत सिंह और एसजे सूर्या भी हैं। इस फिल्म में संगीत हैरिस जयराज देंगे। -आईएएनएस