Sunday, March 22, 2026
Home Latest News चैतन्‍य अक्‍किनेनी की फिल्‍म युद्धम शरणम के पोस्‍टर रिलीज

चैतन्‍य अक्‍किनेनी की फिल्‍म युद्धम शरणम के पोस्‍टर रिलीज

0
1048

हैदराबाद। फिल्‍म अभिनेता नागार्जुन के बेटे चैतन्‍य अक्‍किनेनी “नागा चैतन्‍य” की अगली तेलुगु एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म युद्धम शरणम का आधिकारिक पोस्‍टर रिलीज हो चुका है। हालांकि, पहले चर्चा थी कि इस फिल्‍म का निर्माण राणा दग्‍गुबाती करेंगे।

एक्‍शन फैमिली ड्रामा फिल्‍म युद्धम शरणम में चैतन्‍य अक्‍किनेनी मारधाड़ करते हुए नजर आएंगे। फिल्‍म युद्धम शरणम के दो पोस्‍टर रिलीज किए गए हैं।

नवोदित निर्देशक कृष्‍ण आरवी मारीमुतु निर्देशित फिल्‍म में अभिनेता श्रीकांत विलेन की भूमिका निभाएंगे और लावण्या त्रिपाठी लीड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्‍म युद्धम शरणम अगस्‍त में रिलीज होने की संभावना है।

गौरतलब है कि चैतन्‍य अक्‍किनेनी की पिछली फिल्‍म ररंडोई वेदुका चुदम, जो जून में रिलीज हुई थी, ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा बिजनस किया है।

More News