Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT कोरिग्राफर सनम जौहर के साथ छुट्टियां मना रहीं एबिगेल पांडे

कोरिग्राफर सनम जौहर के साथ छुट्टियां मना रहीं एबिगेल पांडे

0
657

मुंबई। ‘सौभाग्यलक्ष्मी’, ‘हमसे है लाइफ’ और ‘जिंदगी विंस’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एबिगेल पांडे वर्तमान में अपने प्रेमी और कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। जानकारी के अनुसार सनम और एबिगेल पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

एबिगेल ने टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ से पांच दिनों की छुट्टी ली है। वह इस धारावाहिक में टीना का किरदार निभा रही हैं।

abigail-pande

इसके अलावा सनम ने भी ‘झलक दिखला जा’ के नौवें संस्करण से कुछ समय निकाल ही लिया है। उन्हें इस शो में सुरवीन चावला के कोरियोग्राफर रूप में देखा जा रहा है।

एबिगेल ने अपने एक बयान में कहा, “सनम इस शो के साथ काफी व्यस्त हैं और मैं भी अपने धारावाहिक में व्यस्त थी। हम दोनों को छुट्टियों की और एक-दूसरे के साथ समय बिताने की जरूरत थी।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने खास गोवा के लिए पांच दिनों की छुट्टी ली है। -आईएएनएस