Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT ‘भारतवर्ष’ लेकर आ रहे है अनुपम खेर

‘भारतवर्ष’ लेकर आ रहे है अनुपम खेर

0
218

नई दिल्ली। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ‘भारतवर्ष’ नामक टेलीविजन शो की मेजबानी के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

इसमें देश के विकास और गठन के पीछे महत्वपूर्ण लोगों की कहानियों के बारे में बताया जाएगा।

anupam kher 001

‘भारतवर्ष’ में प्राचीन भारत से लेकर 19वीं सदी के भारत की एक यात्रा दिखाई जाएगी, जिसमें कुछ प्रमुख हस्तियों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जिन्होंने देश के विकास पर निर्णायक प्रभाव डाला है।

नए शो के बारे में अनुपम ने एडिलेड से फोन पर आईएएनएस को बताया, “यह महान अवधारणा है। यह न केवल शैक्षिक और जानकारीपूर्ण है, बल्कि इसमें देश की महानता और लोगों की महानता के बारे में बात की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “बेहतरीन जीवन गाथाओं के साथ महान लोगों की कहानी बताने के लिए यह महत्वपूर्ण है।”

उल्लेखनीय है कि 61 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि लोगों को अपने देश के बारे में जानना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “यह समृद्ध संस्कृति और हमारे देश की विरासत पर आधारित है। जब आप इसे टीवी पर देखेंगे तो यह अधिक मनोरंजक और दिलचस्प होगा।”

इस शो में चाणक्य और गौतम बुद्ध जैसे व्यक्तियों की विचारधारा पेश की जाएगी। ‘भारतवर्ष’ का प्रसारण 20 अगस्त से प्रत्येक शनिवार एबीपी न्यूज चैनल पर होगा।

-आईएएनएस