Wednesday, June 17, 2026
Home TV/OTT जेनिफर विंगेट को लगा झटका

जेनिफर विंगेट को लगा झटका

0
188

टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को उस समय झटका लगा, जब उनके तलाक के पेपर सोशल मीडिया के दरिया में तैरने लगे।

जी हां, ख़बर थी कि करण ग्रोवर एवं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक दूसरे से अलग हो गए हैं। और करण ग्रोवर जल्‍द बिपाशा बसु के साथ अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करेंगे।

इस दौरान सोशल मीडिया में जेनिफर विंगेट के तलाक पेपर सोशल मीडिया में आ गए। जेनिफर विंगेट देखकर हैरान रह गई।

जेनिफर विंगेट ने हैरानी प्रकट करते हुए लिखा कि मैं हैरत में हूं कि मेरे गोपनीय कागजात सोशल मीडिया में घूम रहे हैं, विशेषकर तलाक जैसे कागज। मैं हैरान हूं कि यह अभी तक मुझे प्राप्‍त नहीं हुए। किंतु, सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।

‘दिल मिल गए’ एवं ‘सरस्‍वती चंद्रा’ की नायिका को जोरदार झटका लगा एवं उन्‍होंने अपने भाव सोशल मीडिया पर व्‍यक्‍त किए।