Wednesday, August 19, 2026
Home TV/OTT ग्लैमरस ‘बहू’ के अवतार में दिखेंगी नागिन 2 फेम अदा खान

ग्लैमरस ‘बहू’ के अवतार में दिखेंगी नागिन 2 फेम अदा खान

0
896

मुंबई। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन 2’ में शेष की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अदा शर्मा ‘एंड इट्स दिवाली’ नामक खास आगामी प्रकरण में अभिनेत्री जयती भाटिया की बहू के रूप में दिखाई देंगी।

अदा ने बताया, ‘इस दिवाली मैं जयती भाटिया की ग्लैमरस ‘बहू’ के रूप में नजर आऊंगी। जयती के साथ काम करना मजेदार है। मैं इसमें वेस्टर्न लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दूंगी।’

adaa-khan-001

इसमें अदा और जयती ऐसी महिलाओं की भूमिका में हैं, जो पैसों के लिए पागल हैं। इसमें नीलू वाघेला, काम्या पंजाबी, अयूब खान और शिखा सिंह जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।

‘एंड इट्स दिवाली’ का प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। इसमें टेलीविजन उद्योग के कई बड़े चेहरे साथ नजर आएंगे।

शो में मॉनी रॉय सहित रिताशा राठौर, प्रिंस नरूला, क्रिस्टल डीसूजा, करण वी ग्रोवर, आशा नेगी, रित्विक धन्जनी, कृतिका सेंगर, अदिति शर्मा, विशाल वशिष्ठ, करणवीर बोहरा, कारन ठक्कर, आमिर अली, संजीदा शेख और माही विज जैसे सितारे भी दिखेंगे।