Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘इश्क का रंग सफेद’ में अमरदीप झा

‘इश्क का रंग सफेद’ में अमरदीप झा

0
532

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री अमरदीप झा और इशिता गांगुली को चर्चित धारावाहिक ‘इश्क का रंग सफेद’ में लिया गया है। अमरदीप को इससे पहले धारावाहिक ‘सपना बाबुल का..बिदाई’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में देखा जा चुका है। ‘इश्क का रंग सफेद’ में वह दादी बुआ की भूमिका निभाएंगी।

अमरदीप ने एक बयान में कहा, “छोटे पर्दे पर दमदार किरदार निभाकर मुझे एक प्रभाव छोड़ने का मौका मिला है। दादी बुआ का किरदार ऐसा ही एक दमदार किरदार है, जिसमें विप्लव व धानी की जिंदगी का रुख बदलने की ताकत है।”

वहीं, इशिता ने धारावाहिक में शामिल होने के बारे में कहा, “धारावाहिक ‘शास्त्री सिस्र्ट्स’ के बाद चैनल के साथ दोबारा काम करके खुश हूं।”

amardeep jha
उन्होंने कहा, “मैं कामिनी की भूमिका निभाऊंगी, जो अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को मंत्रमुग्ध कर लेती है।”

‘इश्क का रंग सफेद’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है। आईएएनएस