Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘लव शगुन’ से बड़े पर्दे पर एंट्री मारेंगे अनुज सचदेव

‘लव शगुन’ से बड़े पर्दे पर एंट्री मारेंगे अनुज सचदेव

0
191

मुंबई, 22 फरवरी । ‘फिर सुबह होगी’ और ‘छनछन’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता अनुज सचदेव बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘लव शगुन’है। सचदेव का कहना है कि छोटे पर्दे ने यकीनन प्रगति की है।

उन्होंने हमारी अनुबंधित समाचार एजेंसी को बताया, “टीवी ने जहां से शुरुआत की थी, वहां से अब तक उसने काफी प्रगति की है। हम अब कहानी को अलग अंदाज में दिखाने के लिए तैयार हैं। उदाहरण के लिए ‘सिया के राम’ में रामायण को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है। यह देखना सुखद है कि निर्माता नए तरीके सोचने लगे हैं।”  हालांकि, अनुज ने कहा कि टीवी चैनलों को टीआरपी से दूर रहना चाहिए। अनुज ने कहा, “काश हम टीआरपी से दूर रह पाएं, ताकि हम वैसे कार्यक्रम बना पाएं, जैसे हम बनाना चाहते हैं।”

‘लव शगुन’ में अनुज के साथ निधि सुब्बईया और शमिन मन्नान भी हैं। संदेश नायक के निर्देशन में बनी फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी। (आईएएनएस)