Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT पहली बार अनुषा दांडेकर के साथ करण कुंद्रा ने की प्रोपर डेट

पहली बार अनुषा दांडेकर के साथ करण कुंद्रा ने की प्रोपर डेट

0
331

मुंबई। जी हां, लंबे समय से एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे टेलीविजन कलाकार करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने हाल में ही अपनी पहली प्रोपर डेट को खूब एंजॉय किया। इस पहली मुलाकात का आयोजन टेलीविजन शो ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2’ की शूटिंग के दौरान किया गया।

टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर को पहली दफा प्रोपर डेट करते हुए कैंडल-लाइट डिनर का आयोजन किया, जिसमें करण ने अनुषा की पसंद का खास ध्‍यान रखते हुए उनकी पसंदीदा चॉकलेट, पॉपकॉर्न, गुलाबी गुब्बारे, वाइन समेत अन्‍य पसंदीदा चीजों को शामिल किया।

करण कुंद्रा ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि जब अनुषा और मैं एक महीने के लिए राजस्थान जाएंगे तो हमारे पास खुद के लिए काफी समय होगा, लेकिन शूटिंग शेड्यूल की वजह से हम यह नहीं कर सके। मैंने उनकी पसंदीदा चीजों के साथ डेट की योजना बनाई। हमने से पहले कभी भी प्रोपर डेट नहीं की।’

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरप्राइज डेट के बाद अभिनेत्री अनुषा दांडेकर काफी खुश नजर आईं। अनुषा ने अपने करीबी दोस्‍तों में इस डेट को सबसे खूबसूरत डेट करार दिया। और अनुषा करण कुंद्रा के साथ से बेहद खुश हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अभिनेता करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2’ में जोड़ो को प्रेम का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं। -आईएएनएस