Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT 16 साल बाद आसिफ शेख गोविंदा आएंगे एक साथ नजर

16 साल बाद आसिफ शेख गोविंदा आएंगे एक साथ नजर

0
380

मुंबई। लोकप्रिय धारावाहिक भाबी जी घर पर हैं के विभूति भाई 16 साल बाद एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। लेकिन, यह जोड़ी इस बार छोटे पर्दे पर नजर आएगी।

aasif-sheikh
आसिफ शेख ने कहा, ’16 साल बाद गोविंदा जी के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। हमने इससे पहले ‘कुंवारा’ में साथ काम किया। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी।’

govinda-actor-001

आसिफ शेख के अनुसार आज भी गोविंदा में पुराना उत्‍साह बरकरार है। गोविंदा ने सेट पर पहुंचकर पूरी टीम के साथ जमकर डांस किया। सच में यह पल काफी आनंददायक और मजेदार थे।

जानकारी के अनुसार यह शूटिंग एंडटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक भाबी जी घर पर हैं के शनिवार स्पेशल एपिसोड हेतु की गई है। इसमें गोविंदा अपनी अगली फिल्‍म ‘आ गया हीरो’ का प्रचार करते हुए नजर आएंगे। -आईएएनएस