Thursday, August 13, 2026
Home Latest News क्‍या भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो को कह दिया अलविदा?

क्‍या भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो को कह दिया अलविदा?

0
351

मुम्‍बई। जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि भारती सिंह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो पर अपने फन का प्रदर्शन करने आ रही हैं। इस बीच ख़बर आई कि भारती सिंह ने शूटिंग के पहले ही दिन द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया।

क्‍या सच में भारती सिंह ने द कपिल शर्मा शो के लिए शूटिंग नहीं की? यदि आप भी इस सवाल के जवाब की तलाश में हैं तो जवाब है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारती सिंह द कपिल शर्मा शो पर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

इस बात का सबूत खुद भारती सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर करके दिया। इस तस्‍वीर में भारती सिंह कपिल शर्मा के साथ खुशनुमा मिजाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही भारती सिंह ने लिखा, ‘कौन कहता है कि मैंने द कपिल शर्मा शो के लिए शूटिंग नहीं की?।’ मतलब, द कपिल शर्मा शो पर खूब हंसी के ठहाके लगने वाले हैं क्‍योंकि भारती सिंह की एंट्री और चंदन प्रभाकर की वापसी हो चुकी है।

दरअसल, हाल ही में ख़बर थी कि स्‍टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह द कपिल शर्मा शो की शूटिंग को अधर में छोड़कर जाती रही क्‍योंकि भारती सिंह अपने सीन से संतुष्‍ट नहीं थी।