Monday, March 30, 2026
Home TV/OTT प्रियंका जग्‍गा से हुई कहा सुनी, सलमान खान ने कलर्स को दी...

प्रियंका जग्‍गा से हुई कहा सुनी, सलमान खान ने कलर्स को दी चेतावनी

0
190

मुम्‍बई। शायद ही कभी सलमान खान ने किसी राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपना आपा खोया होगा, लेकिन इस बार बिग बॉस में सलमान खान अपने गुस्‍से पर कंट्रोल करने में नाकामयाब रहे। सुपरस्‍टार पिछले सात वर्षों से ‘बिग बॉस’ में एक अच्‍छे प्रस्तोता के रूप में नजर आ रहे हैं। लेकिन, आज रात बिग बॉस के दर्शक जो देखेंगे, वो काफी चौंकाने वाला हो सकता है।

जी हां, सुपर स्‍टार सलमान खान ने बिग बॉस 10 में अपने नये रूप का परिचय दिया है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान वीएंड स्‍पेशल एपिसोड में प्रियंका जग्‍गा से बात कर रहे थे, जो इस बार खलनायक चुनी गई हैं। अभिनेता सलमान खान एक परंपरा के तहत प्रियंका जग्‍गा पर आरोप लगाते हैं।

इस दौरान प्रियंका जग्‍गा और सलमान खान के बीच की बातचीत काफी तल्‍ख हो जाती है। सलमान खान गुस्‍से में आकर प्रियंका जग्‍गा को घर छोड़ने के लिए कहते हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता सलमान खान चेतावनी देते हैं कि यदि प्रियंका जग्‍गा की अब शो में वापसी नहीं होगी और साथ ही यदि कलर्स ने किसी भी प्रोग्राम के लिए प्रियंका जग्‍गा को लिया तो वे हमेशा के लिए कलर्स से अपना रिश्‍ता तोड़ लेंगे।

हालांकि, बिग बॉस 10 के घर से बाहर हुई प्रियंका जग्‍गा घर से बाहर होने के पीछे अपनी ख़राब तबीयत को जिम्‍मेदार ठहरा रही हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि यह केवल टीआरपी बढ़ाने के लिए एक स्‍टंट हैं। चलो, यह बात तो आने वाले दिन ही बताएंगे।