Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT शिव्‍या ने सीखा बाइक चलाना

शिव्‍या ने सीखा बाइक चलाना

0
465

मुंबई। अभिनेत्री शिव्या पठानिया हाल में टीवी धारावाहिक ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि बाइक चलाना सीखना एक मुश्किल काम है।

Shivya Pathania

 

सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर आने वाले धारावाहिक के एक दृश्य के लिए बाइक चलाना अनिवार्य था। यह धारावाहिक सोमवार से प्रसारित होने वाला है। इसमें किंशुक वैद्य, वसीम मुश्ताक और शिव्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शिव्या ने कहा, “मैं हमेशा से बाइक की पिछली सीट पर बैठी हूं, इसलिए कभी बाइक चलाना नहीं सीखा। लेकिन धारावाहिक के लिए मैंने बाइक चलाना सीखा।”

उन्होंने कहा, “निर्माता ने बाइक सिखाने के लिए एक ट्रेनर की व्यवस्था की। मैं रोज सुबह छह बजे उठकर बाइक चलाना सीखती थी। बाइक चलाना सीखना बहुत मुश्किल था, लेकिन इसका काफी अच्छा अनुभव रहा।”

-आईएएनएस