Saturday, September 26, 2026
Home Trailer Talks मन को झिंझोड़ देने वाला पिंक का ट्रेलर

मन को झिंझोड़ देने वाला पिंक का ट्रेलर

0
217

मुम्‍बई। निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्‍म पिंक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। भले ही फिल्‍म का नाम पिंक हो। मगर, फिल्‍म समाज के एक अंधेरे पक्ष को उठाने का प्रयास लगती है।

फिल्‍म का ट्रेलर अदालत से शुरू होता है और एक लड़की की गुहार के साथ समाप्‍त। इस बीच जो घटित होता है कि असल में मन को झिंझोड़कर रख देने वाला है। पिंक के जरिये अनिरुद्ध रॉय चौधरी बेहद संवेदनशील विषय उठाती नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में तीन लड़कियां हैं, जिसके साथ बलात्‍कार हुआ है या करने की कोशिश की गई। मगर, मामला उनके विपरीत ही चल पड़ता है। पूरी कहानी तो फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही स्‍पष्‍ट होगी, लेकिन, ट्रेलर काफी बेहतरीन तरीके से संपादित किया गया है।

अमिताभ बच्‍चन ने इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभाया है, जो काफी कठोर और तीखे संवाद बोलते नजर आए। अभिनेत्री तापसी पन्‍नू भी अपने किरदार के साथ पूरी तरह ईमानदारी बरतती नजर आ रही हैं।