Monday, March 23, 2026
Home Latest News वेब सीरीज मासूम से ओटीटी डेब्‍यु करेंगे बमन ईरानी

वेब सीरीज मासूम से ओटीटी डेब्‍यु करेंगे बमन ईरानी

0
18953

बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बमन ईरानी वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, बमन ईरानी अभिनीत वेब सीरीज मासूम रिलीज होने के लिए तैयार है।

जानकारी के अनुसार, बमन ईरानी की डेब्‍यु वेब सीरीज मासूम की कहानी को पंजाब की पृष्‍ठभूमि पर रचा गया है। वेब सीरीज ‘मासूस’ कपूर खानदान के ऐसे अनकहे सच सामने लेकर आएगी, जिससे पारिवारिक रिश्‍तों का ताना बाना उलझ जाएगा।

वेब सीरीज मासूम में बमन ईरानी के अलावा समारा तिजोरी भी लीड भूमिका हैं, जो दीपक तिजोरी की बेटी हैं। समारा तिजोरी ने वेब सीरीज मासूम में बमन ईरानी की बेटी का किरदार निभाया है। डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होने जा रही वेब सीरीज मासूम के छह एपिसोड हैं।

वेब सीरीज का निर्देशन मि‍हिर देसाई ने किया है। वेब सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जो एक सच जानना चाहती है, जो उसका परिवार उससे छुपा रहा है और जो उसके पिता के साथ जुड़ा हुआ है। घटनाएं कुछ ऐसी होती हैं कि पिता, अपनी बेटी की निगाह में गुनाहगार बनने लगता है।

बमन ईरानी और समारा तिजोरी अपनी डेब्‍यु वेब सीरीज को लेकर काफी रोमांचित हैं। पिता और पुत्री के मार्मिक रिश्‍ते पर आधारित वेब सीरीज मासूम को लेकर निर्माता निर्देशक भी काफी उत्‍सुक हैं और विश्‍वास व्‍यक्‍त करते हैं कि दर्शकों को भी उतना ही मजा आएगा, जितना उनको बनाते समय आया।

17 जून को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली साइकोलॉज‍िकल वेब सीरीज मासूम में बमन ईरानी और समारा तिजोरी के अलावा मंजरी फडनीस, वीर राजवंत सिंह, उपासना सिंह और मनुर्षि चढ्ढा जैसे कलाकार हैं। वेब सीरीज मासूम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी प्रभावशाली है।